Patna: आमजन के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कैमुर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. करमचट सबार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) परमानंद प्रसाद को जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए भभुआ एसडीपीओ को निर्देशित किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, भेदभाव या अभद्र आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार जनता दरबार में एक नागरिक ने करमचट थाना के एएसआई परमानंद प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोप था कि एएसआई ने नागरिक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर एएसआई को तुरंत भभुआ मुख्यालय पुलिस केंद्र से संबद्ध कर निलंबित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed