Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं (JPSC और JSSC-CGL) में गड़बड़ी और अनुचित लाभ पहुँचाने वाले गिरोह पर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी थाना की विशेष टीम ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है.

सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 (JPSC प्रतियोगिता परीक्षा मामला) में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें जमशेदपुर जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र के संजय पथ के रहने वाले ऋतिक रोशन, रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शिव भवन के रहने वाले पंकज प्रसून का नाम शामिल है. इन दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किए गए लालपुर स्थित “शिवांगन की पाठशाला” कोचिंग के संचालक संजीव कुमार द्वारा JPSC परीक्षा में अनुचित लाभ पहुँचाया गया था.

वहीं, सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 (JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा मामला) में कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवादाब के रहने वाले राजेश प्रसाद यादव और कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णा नगर के रहने वाले संदीप कुमार का नाम शामिल है.

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन आरोपियों ने JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में फर्जी तरीके से अनुचित लाभ पहुँचाया था. सीआईडी इस पूरे मामले में संलिप्त अन्य नेटवर्क और कड़ियों को भी खंगाल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed