Ranchi: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में महुआ पेड़ के नीचे धड़ल्ले से चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से नगदी, मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपी में सत्येन्द्र साह, फिरोज अंसारी, अनवर अंसारी, विजय कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह औऱ ननकीशोर साह का नाम शामिल है. सभी आरीप भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है. मौके पर से 29,760, एक स्कूटी समेत पांच बाईक, 4 मोबाइल और ताश की 3 गड्डियां पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि घाघरा गांव में ननकीशोर साह कुछ लोगों को बुलाकर जुआ खिलवा रहा है, जहां पैसे और कीमती सामान दांव पर लगाकर धोखाधड़ी की जा रही है. सूचना की सत्यता जांचने के बाद पुलिस टीम ने दलबल के साथ महुआ पेड़ के पास अचानक छापेमारी की. पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने खदेड़कर 6 लोगों को धर दबोचा.
