Ranchi: नक्सलियों के टॉप लीडर समेत 15 नक्सलियों को सुरक्षाबलो ने ढ़ेर कर दिया है. चाईबासा जिले के सारंडा इलाके में झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत है. मृत नक्सलियों में गिरीडिह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के झरहा निवासी अनल उर्फ पतिराम मांझी, बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बंसी टोला निवासी, रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के तमराना निवासी अमित मुण्डा, सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारीसालडीह निवासी पिन्टु लोहरा, चाईबासा जिले के किरीबुरु थाना क्षेत्र के धारणादिरी निवासी लालजीत उर्फ लालु, तांतनगर थाना क्षेत्र के ईलीगढ़ा निवासी बुलबुल अलदा, गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ईचागोड़ा निवासी पुर्णिमा, बोईपाई ससांग निवासी जोंगा, खूंटी जिले क अड़की थाना क्षेत्र के माईलपिड़ी निवासी राजेश मुंडा, सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के कोरर्रा निवासी बबिता औऱ सुरजमुनी का नाम शामिल है. चार नक्सली की पहचान नही हो सका है. सर्च अभियान अभी जारी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ में संयुक्त बलों 209 कोबरा, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल टीम के साथ शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी का सशस्त्र दस्ता के साथ गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे से लगातार कई बार मुठभेड़ हुई. नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुँचाने के लिए अंधाधुन गोलीबारी की गई, सुरक्षा बल के तरफ से भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गयी जिससें मुठभेड़ के दौरान अबतक 15 नक्सलियों के मृत शरीर एवं भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं.
बता दे कि कि वर्ष 2022 से अबतक चाईबासा के कोल्हान के सारंडा जंगली क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किये गये विस्फोट एवं हिंसात्मक कार्रवाई में सुरक्षा बलों के हुए नुकसान में मुख्य दस्ता के शीर्ष अनल उर्फ पतिराम मांझी का मुख्य योगदान रहा है. इस अभियान से माओवादी का कमर टुट गई है. झारखण्ड पुलिस अपील करती है कि शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखण्ड सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति का लाभ उठाएँ.
झारखंड उड़ीसा के अलावे एनआईए ने घोषित किया था ईनाम
मुठभेड़ में ढ़ेर नक्सलियों में से पांच नक्सली पर ईनाम घोषित था. अनल, अनमोल और अमित मुंडा के विरुदध झारखंड के अलावे उड़ीसा में भी ईनाम घोषित था. केन्द्रीय कमिटि सदस्य अनल उर्फ पतिराम मांझी के विरुद्ध झारखंड में 1 करोड़, उड़ीसा में 1.20 करोड़ और एनआईए ने 15 लाख का ईनाम घोषित किया था. अनल के विरुद्ध 149 मामले दर्ज है. अनमोल उर्फ सुशांत के विरुद्ध झारखंड में 25 लाख, उड़ीसा में 65 लाख का ईनामी था. अनमोल के विरुद्ध 149 मामले दर्ज है. अमित मुण्डा के विरुद्ध झारखंड में 15 लाख, उड़ीसा में 43 लाख और एनआईए ने 4 लाख ईनाम घोषित किया था. अमित मुंडा के विरुद्ध 96 मामले दर्ज है. पिन्टु लोहरा के विरुद्ध झारखंड में 5 लाख का ईनाम घोषित था. पिन्टु लोहरा के विरुद्ध 47 मामले दर्ज है. लालजीत उर्फ लालु के विरुद्ध झारखंड में 5 लाख ईनाम घोषित था.
हथियार, विस्फोटक के साथ भारी मात्रा में गोली लूट समेत अन्य जघन्य वारदात में अनल दा रहा है शामिल
झारखंड-उड़ीसा के साथ एनआईए का ईनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी उर्फ रमेश कई जघन्य अपराध में शामिल रहा है. गिरिडीह स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण संस्थान पर 11 नवंबर 2005 को हमला किया गया, जिसमें 3 होमगार्ड के जवान एवं एक आम नागरिक की हत्या कर 183 राईफल, 2 रिवाल्वर एवं 2000 राउण्ड गोली की लूट की गई थी. बोकारो जिला के दुग्धा थाना क्षेत्र बोकारो झरिया ओपी एवं सीआईएसएफ बैकर पर 3 मार्च 2006 को हमला किया गया था, जिसमें 5 जिला बल के जवान शहीद हुए एवं 2 सीआईएसएफ के जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे. माओवादियों ने विस्फोटक लगाकर बैरक को उड़ा दिया था. जुन 2018 कुचाई थाना क्षेत्र के ग्राम-कसरौली के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड हुई थी. इसमें एक पुलिसकर्मी एवं एक कोबरा जवान की मौत हो गई थी. मई 2019 में खरसावाँ थाना क्षेत्र के रहेसुरू डेम की सुरक्षा के लिए हुडंगदा पुलिस पिकेट पार्टी पर घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया गया जिसमे 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे. मई 2019 को कुचाई थाना क्षेत्र के रायसिंदरी अभियान के दौरान पुलिस पर घात लगाकर आईईडी से हमला किया गया. इसमें कोबरा एवं जेजे के 15 पदाधिकारी व जवान गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जून 2019 में तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकडु हाट बाजार में घात लगाकर विधि-व्यवस्था डियूटी में तैनात 5 पुलिस कर्मियों की हत्या कर उनका हथियार लूट लिया गया. नवम्बर 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र के रायसिंदरी पहाड़ पर विधान सभा चुनाव के दौरान अभियान पर निकली पुलिस पर घात लगाकर चैलेंजर बल से पुलिस पर हमला किया गया था. अप्रैल 2020 में रजियामा पुलिस पिकेट से आरओपी में निकली पुलिस पार्टी पर कांटागोंडा के पास घात लगाकर आईईडी एवं चैलेंजर बम ब्लास्ट कर हमला किया गया. मार्च 2021 में टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ में पुलिस पार्टी के अदला-बदली के क्रम में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर चैलेंजर बम (पाईप बम) ब्लास्ट कर हमला किया गया था, जिसमें जेजे के 3 जवान शहीद हो गये थे. मई 2025 उड़ीसा राज्य के केबलांग थाना क्षेत्र बांको क्षेत्र से लगभग पाँच टन विस्फोटक सामाग्री लूटने की घटना में अनल उर्फ पतिराम माँझी एवं पिन्टू लोहरा शामिल था.
