Ranchi: झारखंड में होली को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार होली पर्व 2026 के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिलों में बलों की कमी को देखते हुए पदाधिकारी व कर्मियों का सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से होली समाप्ति तक रद्द किया जाता है. विशेष परिस्थिति में छुट्टी मिल सकती है. होली के अवसर पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जा सकती है.
