Ranchi: जमशेदपुर के परसुडीह स्थित स्कूल में युवती के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. शादी का दबाव बना रही प्रेमिका से स्कूल में दोनो के बीच झगड़ा हुआ था. इसी दौरान प्रेमी गला दबाकर हत्या कर दिया. बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नं.-02 बी का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी सोनु कर्मकार के निशानदेही पर घटना के समय पहले शर्ट पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 9 मई को सुचना मिली कि सोपोडेरा मिडिल स्कुल के परिसर में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर परसुडीह थाना में सन्हा (सं0-11/16) दर्ज कर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची. इस संदर्भ में अज्ञात युवती का पहचान करते हुए मृतिका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर परसुडीह थाना (कांड सं0-45/26) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ किया गया एवं विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीभी फुटेज खंगाला गया. सीसीटीभी फुटेज के माध्यम से पता चला कि इस मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान सोनु कर्मकार के रूप में की गई. इसके बाद पुलिस सोनु कर्मकार को गिरफ्तार किया. पूछताछ करने पर आरोपी ने ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि ये अपनी पत्नी के पास छोलागोड़ा जाने के क्रम में मृतिका के साथ सोपोडेरा मिडिल स्कुल पहुँचे तथा मृतिका के द्वारा बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. झगड़ा होने के बाद आरोपी गुस्से में आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या कर दिया. सोनु कर्मकार ने घटना के समय पहने हुए सफेद रंग का शर्ट को छुपा दिया था जिसे उसके निशानदेही पर बरामद किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *