Ranchi: बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में गांजा खपाने वाले चार इंटरस्टेट तस्कर सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी लंबे समय से सिमडेगा के रास्ते से तस्करी कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के भोजपुर जिले के कड़ाड़ी के रहने वाले दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो, इजरी के रहने वाले दीपेश सिंह, बहुरनपुर के रहने वाले अभिषेक राय और उड़ीसा के बलंगीर के रहने वाले उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा का नाम शामिल है. दुर्गेश सिंह के पास से तीन मोबाईल, मेड इन इटली लिखा एक पिस्टल, 4 गोली, अभिषेक राय के पास से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन, मोबाईल, स्वीफ्ट डिजायर (OD15X 4060), 42.990 किग्रा गाँजा, स्वीफ्ट डिजायर कार (JHO1EQ5615) और दीपेश सिंह के पास से एक टेबलेट पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधी स्वीफ्ट डिजायर (OD15X 4060) से उड़ीसा बलंगीर से काफी मात्रा में गाँजा का खेप लोड कर सुन्दरगढ़ कुत्रा के रास्ते सिमडेगा के अम्बापानी से राँची की ओर आ रही है. एवं वाहन में सवार अपराधियों के पास हथियार होने की भी सूचना मिली. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्ध वाहनों को चिन्हित किया. जिसमें से एक वाहन को टी0 टांगर थाना क्षेत्र के ग्राम- टुकुपानी, स्कूलटोली, के समीप रोककर तलाशी लिया. तलाशी क्रम में दो अपराधी दुर्गेश कुमार सिंह एवं दिपेश सिंह को गिरफ्तार किया गया. दोनो के निशानदेही पर अन्य अपराधी अभिषेक राय और उछवा प्रधान को गिरफ्तार किया गया.

घटनास्थल से पकड़ाए आरोपी दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल एवं 04 गोली बरामद किया गया. एवं वाहन (OD15X 4060) के तलाशी  क्रम में सीट के अन्दर कैबिनेट बनाकर रखे गए अलग अगल जगहों से 76 पैकट में 42.990 किग्रा गाँजा बरामद किया गया. छापेमारी क्रम में घटनास्थल से बरामद अन्य स्विफ्ट डिजायर कार (JHO1EQ5615) में पकड़े गए आरोपी के फरार सहयोगी अनुप कुमार और अभिषेक राय द्वारा उक्त गाँजा लदे वाहन को स्कार्ट करने की बात प्रकाश में आई. अभिषेक राय को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. उसके निशानदेही पर दो पिस्टल एवं 2 मैगजीन को घटनास्थल के पास स्थित पहाड़ीनुमा झाड़ी से बरामद किया गया. गाँजा मुहैया कराने वाले बलांगीर उड़ीसा के तस्कर उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आऱोपी पूर्व में भी कई बार भारी मात्रा में गाँजा के खेप को इसी रास्ते से बिहार, यूपी समेत कई स्थानों पर खपाने की बात स्वीकार किया है. अन्य आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दुर्गेश कुमार सिंह, दिपेश सिंह और अभिषेक राय का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध 10 मामले दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *