Ranchi: झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपराध एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व में दर्ज धमकी, लेवी, आगजनी एवं तोड़फोड़ से संबंधित मामलों की समीक्षा कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने को कहा गया. साथ ही फरार आरोपी के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई कर पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया गया है. प्राप्त आसूचना का शीघ्र सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. नक्सल विरोधी अभियान एवं आत्मसमर्पण नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने को कहा गया है. स्थानीय नेटवर्क, मुखबिर तंत्र एवं डिजिटल निगरानी को सुदृढ कर आसूचना संकलन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. जमानत पर रिहा उग्रवादी, अपराधियों की विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. अपराधिक गिरोह या अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है. साथ ही साथ बैठक में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, साईबर अपराध एवं अन्य अपराध से संबंधित समीक्षा कर यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सभी जोन के आईजी व रेंज के डीआईजी उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अपने स्तर से संबंधित पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को दिशा-निर्देश देना एवं उग्रवाद से संबंधित दर्ज मामले की समीक्षा कर दिशा-निर्देश निर्गत करने को कहा गया है.
इस बैठक में एडीजी अभियान टी० कंदसामी, एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक, आईजी सीआरपीएफ रांची सेक्टर साकेत कुमार सिंह, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी अभियान डॉ माईकलराज एस०, डीआईजी पलामू शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, आईजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, बोकारो आईजी सुनील भाष्कर, आईजी प्रोवीजन पटेल मयूरकनैयालाल के अतिरिक्त सभी रेंज के डीआईजी भौतिक रूप से एवं लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, पलामू वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहें.
