Ranchi: घाटशिला उपचुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर के आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. आगामी घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर चुनाव से 72 घंटा पूर्व यह अभियान चलाया गया. जिले के गालुडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, कोवाली, मुसाबनी, डुमरिया समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्र में वाहन जांच किया गया. इस दौरान इंटरस्टेट चेकनाकों पर पुलिस पदाधिकारियों शराब की तस्करी को रोकने, अवैध नक़दी, मादक पदार्थ, तथा अवैध हथियार की जप्ती को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.
