Ranchi: राजधानी रांची के रातु थाना पुलिस ने संगीता कुमारी हत्या का उद्भेदन कर लिया है. वही हत्या के इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पति को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. घटना के दिन यानि 29 सितंबर को आरोपी जब अपनी पत्नी के साथ सुबह-सुबह टहलकर आया तो मृतिका के द्वारा अपने गर्भावस्था का सलाह लेने के लिये डॉक्टर के पास चलने बोली तो रंथू के द्वारा यह कहते हुए मना कर दिया गया कि मेरे पास जो पैसा था वो में ऑनलाईन गेमिंग में हार गया, मेरे पास पैसे नहीं है. रंथू महतो अपने पत्नी पर मायके से पैसा मांगने के लिए दबाव देने लगा. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगा, जिससे रंधू महतो गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट करने लगा. इस बात से संगीता कुमारी गुस्से में आकर डराने के लिए बोली कि में छुओं में कूदकर जान दे दूँगी. फिर पुराने घर स्थित कुओं की ओर दौड़ने लगी. पीछे-पीछे रंथू महतो भी कुओं के पास दौडकर पहुँचा तथा वहाँ भी दोनों में कहासुनी हुई तभी रंधू महतो पास पड़े पत्थर को उठाकर संगीता के सिर पर मार दिया, जिससे संगीता लड़खड़ाकर कुओं में गिर गई. गिरने के बाद वह तुरंत पानी से बाहर आ गई और बचाने का गुहार लगाने लगी तभी रंथू महतो ने पास पड़े पत्थर से मृतिका के सिर पर दे मारा. जिससे वह पुनः पानी के अन्दर चली गई. कुओं में पानी के उपर संगीता कुमारी के नहीं आने को देखकर रंधू महतो वहाँ से वापस अपने नये वाले घर आ गया. रातु थाना क्षेत्र के तिगरा टिकराटोली निवासी आरोपी रंथू कुमार उर्फ रंथू महतो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर और मृतिका का एक जोड़ा हवाई चप्पल बरामद किया है.
ब्यूटी पार्लर चलाती थी महिला, उस पैसे से भी खेलता था जुआ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को सूचना मिली कि रातू थाना क्षेत्र के ग्राम तिगरा टिकराटोली के रहने वाली संगीता कुमारी का शव कुआं में पाया गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वही मृतिका संगीता कुमारी के पिता कृष्णा महतो के लिखित आवेदन पर रातू थाना (काण्ड सं0-332/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले का उद्भेदन के लिये मुख्यालय-2 के डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम मामले का उद्भेदन करते हुए मृतिका संगीता कुमारी के पति रंथू कुमार उर्फ रंथू महतो को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर समेत अन्य समान बरामद किया गया. गिरफ्तार रंथू महतो की पत्नी संगीता कुम्मारी करीब 6 माह की गर्भवती थी और रंथू महतो घर का सारा पैसा लेकर जुआ खेल जाता था, जिस कारण मृतिका अपने पति से परेशान रहती थी. मृतिका अपने पति के इस आदत से परेशान होकर अपने मायके से पैसा लेकर अपने ही घर में व्यूटी पार्लर चलाती थी. परन्तु मृत्तिका के द्वारा ब्यूटी पार्लर से कमाया हुआ पैसा को भी लेकर आरोपी जुआ खेल जाता था.
