Patna: जुआ में बाइक हारने के बाद छुड़ाने के लिए अपने पिता से पैसे की मांग की. इसके लिए झूठी कहानी रची, और अपने पिता को बताया कि थाना में बाइक रखा है. 10000 देना है. बात जब आसपास फैलने लगी तो पुलिस तक भी जानकारी पहुंच गई. इसके बाद जब इसकी जांच हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस कार्रवाई करते है दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को बेतिया एसपी के सरकारी मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ. जिसमें लिखा था कि “बुलेट कुमार से डायल 112 की पुलिस के द्वारा योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव के पास एक बाइक एवं दो देसी कट्टा के साथ वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. और डायल 112 के पुलिसकर्मियों के द्वारा 5,000 रुपया लेकर छोड़ दिए तथा देशी कट्टा रख लिए तथा बोले कि 10,000 और लाकर दोगे तब बाइक छोड़ेंगे. इस मामले में एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ-02 एवं श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बुलेट कुमार के गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की. ग्रामीणों ने बताया कि बुलेट कुमार द्वारा हम सभी गांव वाले से इस तरह की बात बताई गई है. बुलेट कुमार के पिता से भी पुछताछ करने पर बताए कि मुझे भी मेरे बेटे द्वारा यह बात बताया गया है और अपना बाइक छुड़ाने के लिए 10,000 रुपए की मांग की गई है.
बुलेट कुमार से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताए कि जुआ खेलने के लिए मैं अपना बाइक को पुजहां के अशोक महतो के पास बंधक रखकर 10,000 रुपए लिए थे. परंतु जुआ में हार गया इसलिए बाइक छुड़ाने के लिए अपने पिताजी से 10,000 रुपए लेने के लिए इस तरह का मनगढ़ंत कहानी बनाकर गांव वाले को बताया. श्रीनगर थाना पुलिस बंधक रखे गए बाइक बरामद कर लिया गया है.
बेतिया पुलिस पर गलत आरोप लगाकर बेतिया पुलिस की छवि को धूमिल करने एवं संपत्ति को बंधक रखकर गैरकानूनी चीजों को प्रोत्साहन करने के आरोप में बुलेट कुमार एवं अशोक महतो को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed