Ranchi: उत्तरी छोटानागपुर जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मंगलवार को हजारीबाग एसपी कार्यालय में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर कई सख्त निर्देश दिए गए. आईजी ने साफ कहा कि लंबित कांडों में अब देरी बर्दाश्त नहीं होगी. महिला सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन और नशा तस्करी को पुलिस की प्राथमिकता बताया. आईजी ने कहा कि महिला अपराध, नक्सलवाद और नशा तस्करी जिला पुलिस की तीन बड़ी प्राथमिकताएं हैं. इन मामलों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी. बैठक में डीईजी अंजनी कुमार झा, एसपी अमन कुमार, एएसपी अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सीसीआर के अलावा बरही एसडीपीओ, विष्णुगढ़ एसडीपीओ, सदर एसडीपीओ सहित सभी थाना प्रभारी और कांड के अनुसंधानकर्ता शामिल हुए.

6 महीने के के सभी लंबित कांड 60 दिन में निपटाएं का निर्देश

आईजी ने निर्देश दिया कि विगत 6 माह में घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं का त्वरित निष्पादन किया जाए. महिला अपराध से जुड़े लंबित कांडों को 60 दिन के अंदर निपटाना अनिवार्य है. इसी तरह SC/ST एक्ट और नक्सल से जुड़े सभी लंबित कांडों की समीक्षा कर जल्द निपटारा किया जाए.

नशे के पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोहों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सीए के तहत कार्रवाई का आदेश दिया. संगठित अपराध गिरोहों में संलिप्त अपराधियों की सूची बनाकर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा.

सभी थाना प्रभारियों को आमजनों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का निर्देश दिया. साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाए रखने को कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed