Patna: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई 4 गृहभेदन की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मुजफ्फरपुर जिले के अहिलापुर थाना क्षेत्र के नीतीश कुमार, धर्मेंद्र सहनी, नगर थाना क्षेत्र के मिथुन महतो और सरैया थाना क्षेत्र के दुर्गेश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 11,37,080 रु नगद, सोने-चांदी के आभूषण, 4 मोबाइल, 1 कैमरा, 5 गैस सिलेंडर, 1 साइकिल, कपड़े और बैग पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार 29 जून की रात अहियापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर से नगद, कागजात, 3 मोबाइल, एप्पल वॉच सहित सामान चोरी किया था. वादी खलीकुज्जमा के आवेदन पर थाना (कांड संo-1111/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर एसपी नगर और एएसपी नगर-02 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. गठित टीम तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर चारो आरोपी को चोरी का सामान के साथ गिरफ्तार किया. इनके पास से सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल के अलावा मोबाइल, कैमरा और गैस सिलेंडर भी मिले हैं. पूछताछ में चारों ने 4 चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. अभियुक्त मिथुन महतो का आपराधिक इतिहास है. उस पर नगर और मिठनपुरा थाने में शराब कांड दर्ज हैं. पुलिस को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी से जिले के अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामले भी खुलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed