Ranchi: गैंगस्टर प्रिंस खान के स्लीपर शेल के रूप में काम करने वाला 4 गुर्गा को धनबाद पुलिस गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गुर्गा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से सरगना प्रिंस खान तक लेवी का रुपया पहुंचाता था. गिरफ्तार आरोपी में बैंकमोड थाना क्षेत्र के नया बाजार के रहने वाले परवेज खान, कमरमखदुमी रोड वासेपुर के रहने वाले सैफ आलम उर्फ राशिद, नवीनगर मंदिर ग्राउन्ड के पास रहने वाले तौशिफ आलम उर्फ मुसा और भूली ओपी क्षेत्र के शमशेर नगर के रहने वाले इमित्याज अली उर्फ लाडले का नाम शामिल है.
आरोपी के निशानदेही पर 17.34 लाख नगद, एक 6 चक्रीय पिस्टल, 47 गोली, 5 मोबाईल, 70 जमीन का डीड एवं एग्रीमेंट पेपर, विभिन्न बैंको का 18 एटीएम, डेबिट कार्ड, 5 पासबुक और 1 चेक बुक पुलिस ने बरामद किया है.
बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग के लिए स्लीपर शेल के रुप में काम करने वाले सदस्यो के संबंध में मिले गुप्त सुचना के आधार पर सिटी एसपी के नेतृत्व में 6 डीएसपी, 7 इंस्पेक्टर, 36 एसआई सहित 60 पुलिसकर्मियो को सम्मिलित करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
छापेमारी हेतु गठित सभी टीम बीते मंगलवार को सभी के घरो के साथ ठिकानो पर छापेमारी कर गहन तलाशी लिया. तलाशी के क्रम में चार संदिग्ध परवेज खान, तौशिफ आलम, सैफ आलम उर्फ राशिद एवं इमित्याज ली उर्फ लाडले के घर से 17,34,900 रु० नगद मिला के विभिन्न क्षेत्रो के जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित, डीड पेपर, एग्रीमेंट पेपर, 18 एटीएम, डेबिट कार्ड 5 विभिन्न बैंको का पासबुक, 9 चेकबुक सहित, नागालैंड से निर्गत एक 6 चक्रीय पिस्टोल एवं 47 गोली बरामद किया गया है.
बरामद नगद राशि के जाँच के लिए आयकर विभाग को पत्राचार किया गया है. आरोपी ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये लोग प्रिंस खान के गैंग के सहयोगी सदस्यो को जो व्यापारियो, व्यवसाईयो, पेट्रोल पंप संचालको में भय पैदा करने के लिए आये सदस्यो को ठहराने उनके आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराते है. विभिन्न क्षेत्र के कारोबारियो का मोबाईल नंबर एवं उनसे संबंधित अन्य जानकारी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान को उपलब्ध कराते है. रंगदारी के रुप में वसुले गए रकम को हवाला, युएसडीटी क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से प्रिंस खान तक पहुँचाते है एवं शेष रकम को प्रिंस खान के निर्देशानुसार बरवड्डा, गोविंदपुर, 8 लेन क्षेत्र जमीन कारोबार में लगाकर उसे वैध रुप देते है. इस संबंध में बैंकमोङ थाना (कांड सं0-279/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed