Patna: बेगुसराय में भीठपुल के पास पुलिस के साथ पथराव एवं गोलीबारी में शामिल मां-बेटी समेत चार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रामप्रीत राय, मनोज कुमार राय, काला देवी और उसकी बेटी ज्योति कुमारी का नाम शामिल है. सभी आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर (नौला पीकेट) थाना को भीठपुल के पास अवैध शराब खुलेआम बेची जाने की सूचना मिली थी. सूचना पर नौला पिकेट पुलिस दलबल के साथ भीठपुल के पास पहुँची तो पुलिस देखकर शराब कारोबारी बाईक छोड़कर भाग गया. पुलिस बाईक को जब्त कर थाना ले जाने लगा, इसी क्रम में पुलिस गाड़ी के सामने काला देवी आ गयी. उसके पीछे कई लोग आकर पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया जिसमें एक चौकीदार एवं 4 सिपाही को चोट लगी. महिला पुलिस बल कि सहायता से काला देवी को पिकेट पर लाया गया. इसके पश्चात ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. संध्या गश्ती में निकले एएसआई अजय कुमार सिंह बीएसएफ के साथ रोड जाम वाले स्थान के पास पहुंचे तो भीड़ द्वारा पथराव किया गया एवं बस का शीशा फोड़ दिया गया तथा आर्यन कुमार के द्वारा 2 गोली फायर किया गया. जिसके जवाब में नौला पिकेट के गार्ड ने 2 गोली हवाई फायर किया.पुलिस बल की सहायता से भीड़ के नेतृत्व कर रहें दो पुरूष एवं दो महिला को गिरफ्तार किया गया. आर्यन कुमार अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया. इस संबंध में भगवानपुर थाना (कांड सं0-316/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed