Ranchi: जतरा मेला देखने गई दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने मे शामिल चार आऱोपी को गिरीडीह के हरला ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही चार किशोर को निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मंडलडीह निवासी राजेश मुर्मू, रवीन्द्र टुडू, धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के मझियारा निवासी संजय टुडू, सोहन टुडू और चार विधि-विरुद्ध किशोर शामिल है. मौके पर से एक आरोपी का घटनास्थल जींस पैंट के साथ सात मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए गिरीडीह एसपी ने बताया कि 25 जनवरी की रात में हरलाडीह ओपी क्षेत्र के जतरामेला देखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जिसके आलोक में खुखरा (हरलाडीह) थाना (काण्ड सं० 02/26) में मामला दर्ज किया गया. वारदात में शामिल आऱोपी की गिरफ्तारी के लिए डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. साथ ही घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला एवं तकनीकी टीम, को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया. एसआईटी टीम मानवीय एवं तकनीकी सहायता से दुष्कर्म में संलिप्त 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एवं 4 विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया.
