Ranchi: धनबाद के कुख्यात अपराधी को प्रयागराज में एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है. बुधवार की रात यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ ने आशीष रंजन उर्फ छोटू को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से बदमाश के पास से एक एके 47, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है. धनबाद जिले के जे सी मल्लिक रोड निवासी आशीष रंजन उर्फ छोटू हत्याओं समेत अन्य मामले में वांछितचल रहा था.
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह अपने साथी के साथ शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ प्रयागराज के रास्ते प्रयागराज जाने वाला है जहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. सूचना पर प्रयागराज टीम द्वारा घेराबंदी कर शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के नजदीक घेराबंदी का पकड़ने का प्रयास किया गया. इस दौरान उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से AK 47 और पिस्टल से फायर किया. जिससे प्रयागराज के तीन कर्मचारी व अधिकारी जेपी राय प्रभंजन व रोहित बाल बाल बच्चे आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आशीष घायल होकर गिर गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भेजा. उसकी मौत हो गई. बता दें कि इससे पहले कुख्यात अपराधी आशीष रंजन के घर पर पुलिस सरेंडर करने के लिए नोटिस चिपकाया गया था. आशीष रंजन कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था और उस पर इनाम घोषित था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *