Ranchi: रांची के बालसिंरिग में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस का मुठभेड़ हो गया. इसमें एक अपराधी को गोली लगी है. वही दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. जख्मी अपराधी की पहचान आफताब के रुप में की गई है. सभी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य है. सोमवार अहले सुबह तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिंरिग में यह मुठभेड़ हुआ है. घटनास्थल पर रांची एसएसपी, ग्रामीण एसपी समेत पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी राकेश रंजन को देर रात सूचना मिली कि सुजीत गैंग के सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकजुट हुए है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया है. गठित टीम इलाके में वाहन जांच में जुट गई. इसी क्रम में सोनू नामक अपराधी को पकड़ा गया. पुलिस को पूछताछ में सोनू ने बताया कि बालसिरिंग में अन्य सदस्य शराब पार्टी कर रहे है, वही जा रहे है. पुलिस सोनू को लेकर मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख अपराधी फायरिंग शुरु कर दिया. पुलिस आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की जिसमें आफताब नामक अपराधी के पैर में गोली लगी. घायल अपराधी को इलाज के लिये हॉस्पीटल भेजा गया है.
