Patna: शराब पीने से मना करने पर बुजुर्ग का लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दिया गया है. मामला गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार आरोपी में अंकित कुमार और बादल कुमार का नाम शामिल है. दोनों आरोपी विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को वादी के द्वारा फर्दबयान दिया गया कि कुछ व्यक्ति इनके घर के पास शराब पी रहे थे, उन्हे शराब पीने से मना करने पर अंकित कुमार अपने सयहयोगियों के साथ आकर इनके दादा जी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा, जिसमें इनके दादा जी बुरी तरह घायल हो गए एवं ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस संबंध में विष्णुपद थाना (कांड सं0-60/26) में मामला दर्ज किया गया. सिटी डीएसपी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार. आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वादी के घर के पास शराब पी रहे थे, इसी बात पर आरोपी एवं मृत्तक के साथ बकझक हो गया था, जिसके प्रतिशोध में आकर ईंट-पत्थर एवं लाठी डंडे से मारकर हत्या कर दिया. अन्य आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
