Ranchi: अड़की एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती गाँव बंकमा में अज्ञात की हत्या कर शव फेकने का खुलासा करते हुए पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार
किया है. गिरफ्तार आरोपी में खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के साके निवासी जिदन हेम्ब्रम उर्फ हिरो और चाइबासा जिले के टेबो थाना क्षेत्र के गोबाई निवासी नेलसन बोदरा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को अड़की एवं बंदगाँव थाना के सीमावर्ती गाँव बंकमा के पास जंगल-झाड़ी में एक अज्ञात पुरुष का शव पाया गया था. इस संदर्भ में अड़की थाना (कांड सं0-34/25) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वही मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जिदन हेम्ब्रम उर्फ हिरो को थाना लाकर पूछ-ताछ किया गया. पूछ-ताछ के दौरान जिदन हेम्ब्रम द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार करते हुए इस घटना को अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिये जाने की जानकारी दी. साथ ही यह भी बताया कि अफीम के खरीद-विक्री को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था. मृतक को बुलाकर पैसा लूट लेने के बाद ग्राम-तुबिल में हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को ग्राम बंकमा के जंगल झाड़ी में फेंक दिया. मृतक का पहचान सुखराम पूर्ति के रूप में की गईं है. मृतक सुखराम पूर्ति भी अपराधिक प्रवृति का था. जो कई मामले में फरार चल रहा था. साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी का भी अपराधिक इतिहास रहा है. घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी तथा पैसे एवं अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापामारी तथा अनुसंधान जारी है.
गिरफ्तार आरोपी जिदन हेम्ब्रम उर्फ हिरो के विरुद्ध अड़की थाना दो मामला दर्ज है. हत्या मामले और अवैध विस्फोटक, नक्सली पर्चा एवं बैनर के साथ दो बार जेल जा चुका है. मृतक सुखराम पूर्ति के विरुद्ध खूंटी के विभिन्न थाना में 11 मामला दर्ज है.
