Ranchi: किसान समृद्धि योजना के तहत ट्रैक्टर व अन्य समान देने का लालच देकर ठगी करने वाले साईबर अपराधी को देवघर से लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मुबारक मियाँ देवघर जिले के पत्थरड्डा थाना क्षेत्र के बसहाटाँड का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को असीम उराँव ने आवेदन दिया है कि अज्ञात साईबर अपराधी ने मुख्यमंत्री सुखाड योजना तथा किसान समृद्धि योजना के तहत ट्रैक्टर व अन्य समान देने के नाम पर 1,60,000 रूपये की ठगी कर ली गई. इस संदर्भ में लातेहार साईबर थाना (कांड सं0- 03/2024) में मामला दर्ज किया गया. डीएसपी (मु०)-सह-थाना प्रभारी साईबर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया. गठित टीम टेक्नीकल एनालाईसीस कर कार्रवाई करते हुए छापामारी कर आरोपी को देवघर से गिरफ्तार किया.
