Patna: पटना मध्य के सिटी एसपी क्षेत्र निकले तो विधि व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आया. मामले को गंभीरता से लेते हुए आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी समेत कर्मी निलंबित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों में पटना मध्य के सिटी एसपी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों के विरूद्ध यह कार्रवाई की है.
पटना में अपराध एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गश्ती वाहन चेकिंग, रोको-टोको अभियान को बढ़ाया जा रहा है. जिसके क्रम में विभिन्न वरीय पदाधिकारी द्वारा गश्ती एवं चेकिंग प्वाइंट्स में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों की लगातार चेकिंग और समीक्षा की जा रही ह. इसी क्रम मे लापरवाही और सर्तकता में कमी को लेकर सख्ती बरती गई है.
पारस अस्पताल में घटित घटना के मद्देनजर अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले बरतने के आरोप में शास्त्रीनगर थाना के 1 एसआई, 2 एएसआई व 2 सिपाही को निलंबित किया गया है. कारगिल चौक पर गाँधी मैदान थाना के पदाधिकरी, कर्मी नदारत पाये जाने के आरोप में 1 एसआई को निलंबित किया गया. सचिवालय थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलम्बर के पास ईवीआर में प्रतिनयुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाये जाने के आरोप में 1 एएसआई को निलंबित किया गया. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पाटलीपुत्रा होटल के सामने गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाये जाने के आरोप में 1 एएसआई को निलंबित किया गया है.
