Ranchi: मासूम की हत्या का चाईबासा पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अप्राकृतिक यौन संबंध के विरोध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचींडा निवासी गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र बोदरा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम- खूँटपानी के बालेमा हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध उनके चार वर्षीय बालवा निर्मल हेम्ब्रम को अपहरण करने से संबंधित आवेदन मुफ्फसिल थाना में दिया गया था. आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना (कांड स०-36/2026) में मामला दर्ज किया गया. मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी पहलू एवं गुप्त सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त अपराधी देवेन्द्र बोदरा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही के आधार पर लापता बालक निर्मल हेम्ब्रम का शव चुईगुटू पहाड़ से बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी घटनास्थल से बरामद किया गया. देवेन्द्र बोदरा ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास करने तथा बालक द्वारा विरोध करने पर पत्थर से मारकर हत्या करने की बात स्वीकार किया है. देवेन्द्र बोदरा का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में एक मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *