Ranchi: नशे के विरुद्ध कार्रवाई में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हिन्दपीढ़ी इलाके में पुलिस आधा दर्जन तस्कर को नशीले पदार्थ के साथ भारी मात्रा में नगदी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बच्चा कब्रिस्तान के पास रहने वाला साहिल उर्फ चरका, शहनाज खातुन, प्रेस गली के रहने वाले सरवर अंसारी, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला चौक डोम टोली के रहने वाले मो0 एजाज उर्फ बाबु, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पब्लिक स्कुल कडरु के रहने वाले अवधेश यादव और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम रोड नं 5 के रहने वाले अनिल कु० महतो का नाम शामिल है. पांच आरोपी के पास से 46.722 ग्राम ब्राउन शुगर, 7042 रुपया नगद, तीन मोबाईल जबकि शहनाज खातुन के घर से वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक मशीन,  दो डिब्बा TAZOWIN इंजेक्सन, 4 पत्ता Nitrosun 10 tablet, 8,74,200 रुपया नगद और 260 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली एएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खेत मुहल्ला बच्चा कब्रिस्तान के पास कुछ लड़के व्यापक रूप से अपने कुछ एजेन्ट लगाकर नशा से संबंधित प्रतिबंधित नशीली पदार्थ का अवैध रुप से खरीद-बिक्री करता है. एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली एएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया. गुप्त रूप से पता करते हुए छापामारी दल खेत मोहल्ला, कब्रिस्तान के पास पांच आरोपी को दबोच लिया. तालाशी के क्रम में ब्राउन सुगर, गांजा एवं नगदी बरामद किया गया. पकड़े गए पांचो आरोपी के निशानदेही पर शहनाज खातुन के घर पर छापामारी कर के गांजा, नगदी तथा अन्य समान बरामद किया गया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *