Ranchi: चाईबासा के टंकी बांदा के पास बुजुर्ग को पुराने रंजिश में तीर मारकर जख्मी करने वाला आरोपी को झींकपानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. झींकपानी थाना क्षेत्र के चिडिया पहाड़ी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मई को सूचना मिली थी कि झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास 60 वर्षीय. बुजुर्ग चुइया बिरुली को भगवान बिरुली उर्फ दोपे ने पुराने रंजिश के कारण धनुष से तीर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति सुधार होने पर फर्दबयान लेकर झींकपानी थाना (कांड सं0-17/26) में मामला दर्ज किया गया. एसपी के निर्देश पर परिक्ष्यमान आईपीएस-सह-झींकपानी थाना प्रभारी एवं सदर एसडीपीओ के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए भगवान बिरुली उर्फ दोपे को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि पुराने रंजिश के कारण वह हत्या करने के नियत से तीर-धनुष प्रहार किया था. स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष को बरामद किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *