Patna: बिहार पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा प्रभाग ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अनुमान्यता के अनुरूप पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है.

सुरक्षा प्रभाग के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को वर्तमान में विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 के प्रावधानानुसार सुरक्षा मिली हुई है. इसमें सुरक्षार्थ अंगरक्षक, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट के अतिरिक्त BR Car भी उपलब्ध कराया गया है. इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद्-सह-पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 एवं बिहार सरकार का संकल्प ज्ञापांक-3663, दिनांक-02.05.2017 के प्रावधानानुसार सुरक्षा दी गई है. उन्हें भी अंगरक्षक, आवास गार्ड, स्कॉट गार्ड, पायलट के अलावा BR Car उपलब्ध है. साथ ही अनुमान्यता के आलोक में सादे लिवास में S.B. Component के रूप में सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध कराए गए हैं. सुरक्षा प्रभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा कि “दोनों माननीय को अनुमान्यता के अनुरूप सुरक्षा प्रदान की गई है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed