Patna: राज्य सरकार के अधीन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में व्यापक सुधार के लिए बिहार सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की. सरकार ने पटना हाईकोर्ट के जस्टिस जस्टिस हरीश कुमार को परीक्षा सुधार पर गठित विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष अधिसूचित किया है. उच्च न्यायालय के महानिबंधक के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है.

भर्ती परीक्षाओं में व्यापक सुधार पर देगी सुझाव

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह समिति राज्य सरकार के अधीन विभिन्न परीक्षा बोर्डों, आयोगों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य भर्ती एजेंसियों द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं में व्याप्त खामियों पर अध्ययन कर सुधार की अनुशंसा करेगी. अधिसूचना के अनुसार इस समिति के गठन का उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता लाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है. यह अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है. इसकी प्रति वित्त विभाग, सभी विभागाध्यक्ष, बीपीएससी, बीएसएससी, बीटीएससी, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और अन्य संबंधित एजेंसियों को भेजी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed