​Patna: आर०एस० थाना क्षेत्र के रजोखर मचकूरी रोड स्थित राजा पोखर बड़ी नहर के पास हुई 28 वर्षीय फूलकुमारी देवी की संदिग्ध मौत की गुत्थी को अररिया पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी परमानंद पासवान उर्फ पहाड़ी बौसी थाना क्षेत्र के मझुआ का रहने वाला है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, बाइक, मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े पुलिस ने बरामद किया है.

​अवैध संबंध बना हत्या की वजह

घटना की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान, CCTV फुटेज खंगालने और FSL रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध परमानंद पासवान उर्फ पहाड़ी को हिरासत में लिया. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. शुरुआती जांच के अनुसार, मृतका फूलकुमारी देवी (पति- विजय सहनी) और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed