अरवल के वंशी थाना में तैनात एएसआई को चार्जशीट फाईल करने के एवज में रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने दबोच लिया है. आरोपी एएसाई मो० मुज्तवा अली को 5,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी एएसआई के द्वारा वंशी थाना (कांड सं0-80/25) में इनके एवं अन्य तीन लोगों को निर्दोष पाते हुए अऩ्य आरोपी पर आरोप पत्र कोर्ट में समर्पित करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. प्रथम द्रष्टया आरोप सही पर निगरानी थाना (कांड सं0-108/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी एएसआई मो० मुज्तवा अली को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए वंशी थाना मोड़ से गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद पटना स्थित निगरानी कोर्ट ले जाया गया. इसके बाद जेल भेज दिया गया.
