Ranchi: पांच वर्ष तक दिब्यांग के साथ लिवइन में रहने के बाद दूसरा शादी करने वाला एक आरोपी को सिमडेगा के महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मनोरंजन एक्का गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के पेटसेरा का रहने वाला है.

मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि दिब्यांग महिला पीड़िता का वर्ष 2014 में एक गुमला के पाटको थाना क्षेत्र के पेटसेरा निवासी मनोरंजन एक्का से मोबाईल के माध्यम से जान-पहचान एवं मित्रता हुई पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 के सितंबर महीना से मनोरंजन एक्का पीड़िता के घर आना-जाना प्रारंभ किया. इसी बीच मनोरंजन एक्का ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद दोनों साथ में चाईबासा में रहने लगे. कुछ दिन चाईबासा में रहने के बाद मनोरंजन एक्का काम करने जा रहे हैं बोलकर वहां से चला गया. बाद में पता चला कि उसने 14 जनवरी 26 को दूसरी युवती के साथ विवाह कर लिया. आरोपी मनोरंजन एक्का ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाया तथा पीड़िता का दिब्यांगता से मिलने वाली सहायता राशि का भी ठगी कर लिया. इस संबंध में महिला थाना (काण्ड सं0-09/26) में मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोरंजन एक्का को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed