Patna: पिता के संरक्षण में अवैध बालू परिवहन मामले में किशनगंज एसपी ने चौकीदार नूर मोहम्मद को निलंबित कर दिया है. किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना में पदस्थापित चौकीदार नूरमोहम्मद पर अपने पुत्र नदीम के द्वारा अवैध रूप से बालू का परिवहन कराकर राजस्व की क्षति पहुंचाने का आरोप है. मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट मांगा था. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. चौकीदार नूरमोहम्मद से 7 दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण का आदेश दिया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ-2, को 3 दिनों के अन्दर मामले की विस्तृत जांच करने कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.
बाईक सवार की हुई थी मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को किशनगंज एसपी को सूचना मिली कि पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ के पास एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर परिवहन करते हुए जा रहा था. इसी क्रम में डायल-112 गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर चालक दूसरे तरफ भागने लगा. भागने के क्रम में बाईक सवार को धक्का मार दिया., जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य दो लोग जख्मी हो गये. इस सन्दर्भ में एसपी ने थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगा प्रारंभिक जाँच रिर्पोट के आधार पर ट्रैक्टर चालक की पहचान चौकीदार के पुत्र नदीम के रूप में की गई. ट्रैक्टर चालक नदीम पूर्व से ही अपने चौकीदार पिता के सांठ-गांठ व पुलिस के संरक्षण में अवैध रूप से बालू का परिवहन किये जाने की सूचना मिली. चौकीदार नूरमोहम्मद अपने कर्तव्य से विपरीत अपने संरक्षण में अपने पुत्र नदीम के द्वारा अवैध रूप से बालू का परिवहन कराकर राजस्व की क्षति पहुँचाने का प्रयास किया. यह कृत्य अयोग्य पुलिस कर्मी होने का परिचायक है. चौकीदार नूरमोहम्मद को इस कुकृत्य के लिये तत्काल प्रभाव से समान्य जीवन भत्ता पर निलंबित किया गया. तथा 7 दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है.
