Ranchi: राजधानी रांची के जगरनाथपुर मंदिर के सुरक्षाकर्मी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस तीन आरोपी क गिरफ्तार किया है. पहचान छिपाने के वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है. पकड़े गए आरोपी मंदिर के नजदीक बस्ती के रहने वाला है. आरोपी को मृतक द्वारा मंदिर में चोरी करने के क्रम में संभवतः पहचान लिया गया था. अपनी पहचान छिपाने एवं पकड़े जाने से बचने के लिए अपराधियों ने सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपी में देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता का नाम शामिल है. तीनों आरोपी जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू कांलोनी का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 3,00,977 रुपया नगद, खून लगा पत्थर, घटना से समय पहने हुए कपड़ा, ताला तोड़ने में प्रयुक्त चार लोहे का रड, दो टूटा हुआ ताला और नया कपड़ा एवं कपड़ा खरीदने का रसीद पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि 24 अप्रैल को जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या किसी अज्ञात अपराधी ने कर दिया है. साथ ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर में रखे दान पेटी से नकदी भी निकाल लिया. इस संदर्भ में अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध धुर्वा थाना (काण्ड सं0-88/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा एवं तकनीकी सहयोग से तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. आरोपी के निशानदेही पर मंदिर के दान पेटी से चोरी का रुपया एवं हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर समेत अन्य सामान की बरामद किया गया है. देव कुमार उर्फ रचित कुमार और विकास कुमार महली का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध जगन्नाथपुर, विधानसभा और सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज है.
