Patna: लंबित कांडों के समय पर निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बांका एसपी ने सख्त कार्रवाई किया है. बांका एसपी ने मामले का निष्पादन समय से नही करने के आरोप में 37 अनुसंधानकर्ता के वेतन पर रोक लगा दिया है. वही 7 अनुसंधानकर्ता को निष्पादन में शिथलता बरतने के आरोप में कारण पृच्छा किया गया है.

एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बांका एसपी ने जिले के विभिन्न थाना, ओपी में प्रतिनिक्त 44 अनुसंधानकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई किया है. कांडो के निष्पादन नहीं करने के आरोप में 37 अनुसंधानकर्ता का वेतन तत्काल प्रभाव स्थगित कर दिया है. साथ ही कांडो के निष्पादन में शिथलता बरतने के आरोप में 07 अनुसंधानकर्ताओं से कारण पृच्छा की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed