Ranchi: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद दास नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं. गिरफ्तार प्रहलाद दास का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह जामताड़ा साइबर अपराध थाना (कांड संख्या 42/25) में दर्ज मामले में आरोप पत्रित है.

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को लगाता था चूना

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक अधिकारी बनने का तरीका अपनाता था. वह लोगों को फोन कर उनका एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर डराता था. इसके बाद एटीएम नंबर, सीवीवी और ओटीपी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से उनके बैंक खातों से ठगी करता था. आरोपी का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed