Ranchi: आरआईटी थाना क्षेत्र में हुए अमित सरदार हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी में दिक्कू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुण्डा उर्फ बुका मुण्डा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह का नाम शामिल है. आरोपी आदित्यापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा, बाईक और मृतक के शर्ट में लिपटा हुआ पत्थर भी बरामद कर लिया है.

साक्ष्य छिपाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव

जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई 2026 को वादिनी बहुल्या देवी के लिखित आवेदन के आधार पर आरआईटी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज (कांड सं०- 35/26) किया गया था. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अपराधियों ने अमित सरदार की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था. आरोपी मृतक के दोस्त थे. आपसी रंजिश के कारण दोस्तों ने ही मिलकर अमित सरदार के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद अपराध को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed