Ranchi: शीर्ष नेतृत्व के पकड़े जाने के बाद उग्रवादी संगठन छोड़ रंगदारी मांगने के लिए नीरज साहु गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी को रांची के खलारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के रहने वाले पवन लोहरा और लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के ईचाक निवासी राम विजय लोहरा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर नीरज साहु गैंग का 2 पर्चा और घटना में प्रयुक्त 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कुछ दिनो से व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार मैसेज एवं कॉल करके नीरज साहु गैंग का सरगना बताकर पाँच लाख रुपया रंगदारी मांगा जा रहा है. रंगदारी का रकम नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है. साथ हीं रंगदारी मांगने से संबंधित नीरज साहु गैंग के नाम का एक पर्चा भी आवेदक के घर पर साटा गया. आवेदन प्राप्त होते हीं नीरज साहु गैंग के अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. एसएसपी के निर्देश पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम तकनीकी एवं अन्य श्रोतों से प्राप्त सूचना पर अपराधियों के छिपने के कई संभावित ठिकाने पर लगातार छापामारी की गयी. छापेमारी के क्रम में राम विजय लोहरा एवं पवन लोहरा को गिरफ्तार किया गया. राम विजय लोहरा के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया गया. पवन लोहरा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सुभाष नगर जंगली कॉलेज के पास से छिपाकर रखा गया नीरज साहु गैंग का पर्चा बरामद किया गया. पुछताछ में पता चला कि ये अपराधी पूर्व में जेजेएमपी के सकिय सदस्य थे. विगत कुछ माह से जेजेएमपी संगठन के विरूद्ध लातेहार, चतरा एवं रांची पुलिस के कार्रवाई से कई शीर्ष नेता की गिरफ्तारी हुई है. जिस कारण ये लोग संगठन छोडकर रंगदारी मागने के लिये नया नीरज साहु गैंग बनाया. एवं नीरज साहु गैंग के नाम से भट्ठा मालिकों, कोयला व्यवसायियों एवं अन्य को धमकी देकर रंगदारी की मांग एवं वसुली करना शुरू हीं किया था कि सूचना पर खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी एवं इनकी गिरफ्तारी हुई. गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गयी है. जिन्हें शीघ्र हीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा. विजय लोहरा का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध  हेरहंज थाना में एक मामला दर्ज है.

टीपीसी के नाम पर धुमकुड़िया भवन बनवा रहे ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला दो आरोपी गिरफ्तार

टीपीसी के नाम पर धुमकुड़िया भवन बनवा रहे ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला दो आरोपी को ओरमांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुढ़मू थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी उमेश मुण्डा उर्फ दिनेश मुण्डा और नितेश मुण्डा के निशानदेही पर मोबाईल, सिम और लेवी का 17,500 रूपया पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में 22 अक्टूबर को ओरमांझी थाना में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें बताया गया कि 16 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे पीड़ित के मोबाईल पर आरपोनी फोन करके बोला कि टीपीसी से बोल रहा हूँ, तुम धुमकुड़िया भवन बनवा रहे हो माईनेज करके चलो और एक-दो दिन में 40,000 रूपया पहुँचा दो, नहीं तो तुम्हारे जान को खतरा है. मामला दर्ज करने के बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *