Patna: वैशाली के सैफपुर स्थित घर में तीन महीने से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ गंगाब्रिज थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां निर्मित हथियार 3500 रुपए प्रति पीस बेचा जाता था. यहां से बने हथियार पटना में सप्लाई होती थी. पुलिस दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सोनु कुमार और शिवचन्द्र कुमार का नाम शामिल है. दोनो गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सैफपुर का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से तीन हथियार, चार गोली समेत समेत हथियार बनाने वाला समान बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागु होने के पश्चात वैशाली पुलिस लगातार सीएपीएफ बल के सहयोग से सघन वाहन जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सैफपुर में सोनू कुमार घर में मिनी गन फैक्ट्री चला रहा है. सूचना पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में संयुक्त टीम सैफपुर स्थिल घर छापेमारी कर सोनू कुमार और शिवचन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया. घर की तालाशी के क्रम में 3 देशी कट्टा, 4 गोली, 1 खोखा, 1 ड्रिल मशीन, 1 ग्रैन्डर मशीन, 9 पीस ग्रैन्डर मशीन का ब्लेड, 18 पीस ड्रिल बिट एवं हथियार बनाने में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया गया. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया बाढ़ आने के बाद करीब 3 महीनों से हथियार बनाकर 3500 रू० प्रति पीस से बेचा जाता था. चुंकि बाढ़ आने के वजह से पुलिस की गतिविधि कम हो जाती है. इस वजह से आरोपी धंधा शुरु किया था. साथ ही अबतक किसको किसको बेचा गया है, इसका खुलासा आरोपी ने किया है. पुलिस अब इसका सत्यापन में जुट गई है. इस संदर्भ में गंगाब्रिज थाना (कांड सं0-177/25) में मामला दर्ज किया गया है.
