Ranchi: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बिहार के नवादा जिले स्थित रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा तुलसीबीधा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी लवकुश कुमार यादव धनसार थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली कालोनी में रहता है.

मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार मामले में धनसार थाना (कांड सं0- 75/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले दर्ज कर पुलिस छापामारी में अपने घर से फरार मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम कारवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य सुत्रो के माध्यम से नवादा के लेंगुरा, तुलसीबीघा से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जिसने अपना अपराध स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *