Ranchi: जमशेदपुर के एलएफएस स्कूल के सामने स्थित एक क्वार्टर में चोरी की कोशिश कर रहे बदमाश को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार उर्फ छोटु गोलमुरी थाना क्षेत्र के अजीत कुमार के घर में किरायेदार है. आरोपी के निशानदेही पर करीब 15 लाख रूपये ज्वेलरी, ताला को काटने में प्रयोग किया जाने वाला कटर, पेचकश, प्लास, कटा हुआ ताला, 58,130 रूपये नगद और बाईक (JH05AM-1958) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि जमशेदपुर बढ़ रहे चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए एसएसपी के निर्देश पर टेल्को थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए क्षेत्र में प्रतिनियुक्त टेंगो मोबाईल एवं थाना स्तर से गहन गश्ती की जा रही है. 26-27 की रात में गश्ती के दौरान पता चला कि एक बन्द आवास के सामाने एक बाईक लगा कर दो संदिग्ध गेट फांद कर अन्दर घुसे है. सूचना पर पुलिस टीम एलएफएस स्कूल के सामने क्वार्टर न0-K3/158 टेल्को के पास पहुँचे तो देखा कि आवास के बाहर एक बाईक लगी है तथा दो संदिग्ध बाउंड्री के अन्दर ग्रील के पास खड़ा हैं तथा खटखट की आवाज हो रही है. पुलिस जब अंदर घुसी तो एक संदिग्ध अंधेरा का लाभ उठाकर पीछे से भाग गया. जबकि शुभम कुमार उर्फ छोटू कटर से ताला काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी ने भागे हुए साथी का नाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड के रहने वाले मो० राजु उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुण्डा बताया. पुछताछ करने पर आगे बताया कि वह बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा तथा टेल्को थाना क्षेत्र के कई घरों में ताला काट कर चोरी कर चुके हैं तथा आज भी बन्द घर में चोरी करने आया था जो पकड़ा गया. आरोपी के निशानदेही पर उनके घर से चोरी के सोने चांदी के जेवरात तथा नगद राशि बरामद किया गया. बरामद बाईक पर लगाया गया नम्बर प्लेट भी गलत पाया गया. इस संबंध में टेल्को थाना (कांड सं0-76/26) में मामला दर्ज किया गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. शुभम कुमार उर्फ छोटु का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सोनारी थाना में एक मामला दर्ज है.
