Patna: सुपौल के बलवा पुर्नवास स्थित घर से प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान को क्रम में आसूचना के आधार पर सुपौल थाना पुलिस बलवा पुर्नवास अवस्थित अभिनन्दन कुमार के कमरे से पॉलीथीन में रखे प्रतिबंधित इंजेक्शन 198 पीस बरामद किया गया. वही आरोपी अभिनंदन कुमार को हिरासत में लिया गया. इस संदर्भ में सुपौल थाना (कांड सं0-18/26) में मामला दर्ज किया गया है.
