Ranchi: मां-बेटा को तालाब में विसर्जन के नाम पर भेज बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले ओझा को चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी ओझा पाण्डे नाग जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ही तोडांगहातु (मुण्डासाई) का रहने वाला है. पीड़ित मां ने अपना बेटा का ओझा कराने के लिए आरोपी को अपने घर हाट करंजिया बुलाया. ओझा ने ओझा गुणी कर पीड़िता मां एवं उनके बेटा को पास के तालाब में फेरा लगाकर विसर्जन करने को कह कर माँ बेटा को भेज दिया. इसी समय मौका का फायदा उठाकर बेटी को भय दिखा कर जबरदस्ती शारीरिक यौन शोषण किया. वही मां-बेटा अपने घर वापस आया तो पीड़िता ने अपने माँ को सारी घटना के बारे में जानकारी दिया. इसके बाद थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर जगन्नाथपुर थाना (कांड सं0-15/26) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए पाण्डे नाग को गिरफ्तार किया गया. पाण्डे नाग का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से एक मामला दर्ज है.

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के आम जनों से अपील है कि समाज में डायन-भूत एवं ओझा गुणी की बात गलत है ये अँधविश्वास है इसलिए ओझा-गुणी के झासा में न आये और कोई भी बीमार होता है तो अस्पताल में जाकर बीमार आदमी का ईलाज कराने का प्रयास करेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed