Ranchi: रांची के नयासराय में लड़ाई-झगड़ा मामले में 30 नामजद एवं अज्ञात पर पुलिस मामला दर्ज किया है. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए एक दर्जन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा के रहने वाले छोटू खालखो, उसका भाई कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती, करम टोली गुटवा के रहने वाले कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उराँव, रातु थाना क्षेत्र के रातु बड़का टोली के रहने वाले प्रदीप लोहार, काठीटांड़ के रहने वाले सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और पुंदाग ओपी क्षेत्र के पाहन टोली के रहने वाले दिलजन मुण्डा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 3.15 बोर का एक फोल्डेबल राईफल, एक देशी पिस्टल, 7 एमएम का 5 गोली, एक खाली मैगजीन, दो स्कोर्पियों, एक फॉच्यूनर, एक बुलेट और 12 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
सिटी एसपी ने बताया कि 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नयासराय में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ ग्राम नयासराय पहुँचे तो कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगो द्वारा जाकिर अंसारी एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट किया जा रहा था. जिसमें पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका ईलाज Aston Hospital दलादली में चल रहा है. वही पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपी को गिरफ्तार किया. एवं जख्मी आरोपी अरूण खलखो, अजय तिर्की हॉस्पीटल में ईलाजरत है. घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को बरामद किया गया. जाकिर अंसारी के टंकित आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध विधानसभा थाना (कांड सं0-21/26) में मामला दर्ज किया गया है.
