Ranchi: वसुली की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे पांडेय गिरोह का दो गुर्गा को रामगढ़ थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में रामगढ़ थाना क्षेत्र के कैन्टोमन्ट स्टाफ क्वार्टर में रहने वाला बादल कुमार और पतरातू थाना क्षेत्र के हेसला के रहने वाला सोनू नन्दी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल, 3 गोली, बाईक (JH-01AM-4316) और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि देर रात 11:25 बजे गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति हथियार के साथ बाईक पर सवार होकर कोई बड़ी घटना घटित करने के उद्देश्य से रामगढ़ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक एसाईटी का गठन किया गया. साथ ही सभी थाना प्रभारी को अविलम्ब एंटी क्राईम चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया. गठित एसआईटी  एवं सभी थाना प्रभारी योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राईम चेकिंग में जुट गई. इसी क्रम में देर रात करीब 02:30 बजे रामगढ़-अरगड्डा रोड स्थित बड़का चुम्बा जाने वाली सड़क के चोराहे पर बाईक सवार दो संदिग्ध जीएम ऑफिस, अरगड्डा की ओर से आते हुए दिखा, जिसे रूकने का इशारा किया तो भागने के दौरान पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी बादल कुमार और सोनू नन्दी का तलाशी के क्रम में देशी पिस्टल, गोली बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि पाण्डेय गिरोह के लिये काम करते है तथा पाण्डेय गिरोह के कहने पर रामगढ़ जिला के संवेदको, व्यवसायियों एवं डीओ होल्डर को पिस्टल का भय दिखाकर लेवी वसुलने की योजना बनाया गया था. जिसे अंजाम देने की फिराक में रामगढ़ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे. इस संदर्भ में रामगढ़ थाना (काण्ड संख्या-90/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed