Patna: पिता एवं फुफा के साथ घर लौट रही नाबालिग के साथ रास्ते मे मैजिक चालक दोस्तो को बुलाकर हथियार के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित नहर के नजदीक घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में संदीप कुमार, विरंजन कुमार, गोल्डेन कुमार और जानकी दास का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा और 1 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक सभी बारा गांव से मैजिक भाड़ा पर लेकर झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कोलेशबरी पहाड़ पर अपने पिता, फूफा के साथ गई थी. रास्ते मे चालक वाहन को रोक दिया, तभी उसका बाइक सवार दोस्त पहुंच गया. पिता एवं फुफा को बंदुक दिखाकर मारपीट कर गाड़ी से उतार दिया, उसके बाद नाबालिग को जंगल के झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया. इस संबंध में गुरुआ थाना (कांड संख्या-386/25) में मामला दर्ज किया गया. शेरघाटी-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. विशेष टीम तकनीकी अनुसंधान तथा आसूचना संकलन कर संदीप कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. संदीप के निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए आर्म्स को ग्राम बारा स्थित धान के खेत से 1 देशी कट्टा एवं 1 गोली बरामद किया गया. वही संलिप्त अन्य 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जायेगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed