Patna: गोपालगंज के पंचदेवरी बाजार मे प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को चाकू मारकर जख्मी कर दिया है. आनन-फानन में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. घटना की सूचना पर कटैया थाना पुलिस आरोपी भाई नीरज बैठा को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे पंचदेवरी बाजार में खालगांव निवासी नीरज बैठा अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होने के कारण बहन को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. परिजन घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसे बेहतर ईलाज के लिये गोरखपुर रेफर किया गया. सूचना पर कटैया थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच की. इस संबंध में कटैया थाना (कांड सं 606/25) में मामला दर्ज किया गया है. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
