Patna: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के उझौल गांव में आपसी विवाद में गोलीकांड हो गया. पटना जिला बल में तैनात एएसआई मो. मोबिन को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. जवाबी कार्रवाई में हमलावर सुनील सहनी की लाठी-फरसा से मारकर हत्या कर दी गई. सुनील पर हत्या, अपहरण समेत 4 केस दर्ज थे.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उझौल गांव में सुनील सहनी ने मो. मोबिन को पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया. मोबिन पारस अस्पताल, दरभंगा में इलाजरत हैं और वर्तमान में पटना जिला बल में एएसआई के पद पर तैनात हैं.  इसके बाद ग्रामीणों ने सुनील सहनी को लाठी-फरसा से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सुनील की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना पर बहादुरपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेजा गया. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया. दरभंगा एसएसपी और डीआईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया. एसडीपीओ सदर-1 कैंप कर रहे हैं. मृतक सुनील का आपराधिक इतिहास  रहा है. सुनील के विरुद्ध दरभंगा और सीतामढ़ी के थानों में 4 मामले दर्ज थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *