Patna: क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अवैध आग्रेयास्त्र विरोधी अभियान के तहत त्रिवेणीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध मस्केट बंदूक के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक बाईक भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपी में ओम प्रकाश कुमार और शिवशंकर कुमार उर्फ चिन्टू कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध आग्रेयास्त्रों के साथ किसी स्थान की ओर जा रहे हैं. सूचना पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. गठित टीम ने संबंधित क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में बाईक सवार 2 संदिग्ध को रोका गया. तलाशी में उनके पास से अवैध आग्रेयास्त्र बरामद हुआ. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर आग्रेयास्त्र को जप्त कर लिया गया.
