Patna: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में खेल विकास की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. डुमरी स्पोर्ट्स सिटी, जिला उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों को नौकरी और राज्य खेल कार्ययोजना पर बड़े फैसले लिए गए.
मुख्य फैसले एक नजर में
डुमरी स्पोर्ट्स सिटी: 100 एकड़ में 574 करोड़ से बनेगी. खेल मंत्री ने कहा- यह बिहार के खेल विकास का नया केंद्र बनेगा. अहमदाबाद-ओडिशा मॉडल का अध्ययन हो चुका है. निर्माण से पहले विशेषज्ञ परामर्शदाता नियुक्त होंगे. मासिक समीक्षा होगी.
जिला उत्कृष्टता केंद्र: 15 जून से अरवल में कबड्डी, मधेपुरा में बैडमिंटन, किशनगंज में ताइक्वांडो का आवासीय प्रशिक्षण शुरू. सिवान, मुंगेर, जमुई में फुटबॉल केंद्र बनेंगे. 30 सितंबर 2026 तक सभी जिले कवर करने का लक्ष्य.
मेडल लाओ, नौकरी पाओ: अब BCCI द्वारा चयनित भारतीय पुरुष-महिला सीनियर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी लेवल-9 की सरकारी नौकरी मिलेगी. ओलंपिक पदक विजेताओं को पहले से लाभ मिल रहा है.
खेल कैलेंडर: नवंबर 2026 में राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज, जुलाई-अगस्त में खेलो इंडिया अस्मिता महिला भारोत्तोलन, 7 अगस्त को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस, दिसंबर में FIH प्रो लीग.
इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट: राजगीर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 31 दिसंबर 2026 तक तैयार: 40,000 क्षमता, 1,121 करोड़ लागत.
4,700 पंचायतों में 5,266 खेल मैदान तैयार, शेष में जल्द बनेंगे.
बी.पी. सिन्हा शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय PPP मॉडल पर ₹114 करोड़ से बनेगा प्रीमियम सेंटर.
4,818 शारीरिक शिक्षा शिक्षक नियुक्त, 17,000 शिक्षकों को योग प्रशिक्षण.
