Patna: मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में अर्जुन पंडित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अवैध संबंध को लेकर पति ने साथियों संग मिलकर लोहे के फाइटर से मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी धनेश महतो, रूपेश महतो और राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त लोहे का फाइटर पुलिस ने बरामद किया है.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन पंडित की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी थी. मृतक की मां के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई. 10 जून को तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर धनेश महतो को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में धनेश ने कबूला कि उसकी पत्नी नितु कुमारी का मृतक अर्जुन कुमार से लंबे समय से अवैध संबंध था. कई बार समझाने पर भी अर्जुन उसकी पत्नी से बात करता था. इसी रंजिश में धनेश ने साथी रूपेश कुमार, राजेश यादव और अन्य 3 के साथ मिलकर अर्जुन को लोहे के फाइटर से मारा और गला दबाकर हत्या कर दी.
