Ranchi: मादक पदार्थ खरीद-बिक्री वाले जगह को चिन्हित कर तस्करी में शामिल आऱोपी को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार करने का निर्देश हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारी को दिया है. डीआईजी मंगलवार को हजारीबाग एसपी कार्यालय में हजारीबाग जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया. बैठक में एनडीपीएस, संगठित अपराध एवं गुमशुदगी को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करने के साथ उसमें शामिल आरोपी को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है. संगठित अपराध, गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सीसीए, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया. जिले में जितने भी गुमशुदा से संबंधित मामले लंबित है उन सभी मामलों को समीक्षा कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है. सभी डीएसपी, एसडीपीओ को हत्या, महिला अपराध एवं अन्य गंभीर कांडों में घटनास्थल का समीक्षा कर मामले का निष्पादन में आवश्यक निर्देश दिया गया है.
